पांपोर हमले में शहीद हुए कैप्टन तुषार महाजन के बड़े भाई के विदेश में फंसे होने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मामले में हस्तक्षेप किया है।
तुषार महाजन के बड़े भाई निखिल अमेरिका में रहते हैं। तुषार के निधन के बाद वह भारत रहे थे, लेकिन उनको कुछ कागजी कार्रवाई के कारण अमेरिका से भारत वापस आने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी।
कैप्टन तुषार महाजन के 29 वर्षीय भाई निखिल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अमेरिका में ही जॉब कर रहे हैं। तुषार की मौत के बाद जब निखिल को भारत आने की इजाजत नहीं मिल पा रही थी तो निखिल के परिजनों और दोस्तों ने ट्विटर के जरिये सुषमा स्वराज तक ये सूचना पहुंचाई।
इस मामले के संज्ञान में आते ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास को निखिल से संपर्क करने के निर्देश दिए। निखिल महाजन 25 फरवरी को सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगे।
I have asked our Embassy in Washington to speak to Capt Tushar Mahajan's brother just now and provide him all help.@jayabharati @sans_kruti— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) February 23, 2016