फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम में दस साल बाद सर्जरी सुविधा हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीएमसी जम्मू में 10 साल के बाद चोपड़ा नर्सिंग होम में सर्जरी सेवाएं शुरू हुई है। शनिवार को यहां दो सफल सर्जरी हुई। डॉ. जहीर हुसैन और उनकी टीम ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की। इसमें पित्ताशय को लैप्रोस्कोप (एक पतली ट्यूब के साथ एक कैमरा) का उपयोग करके पेट में छोटे चीरों के माध्यम से हटाया जाता है। जबकि दूसरी सर्जरी डॉ. अखिल ने प्रो. डॉ. संजीव गुप्ता की देखरेख में हुई।
चोपड़ा नर्सिंग होम में सर्जरी सेवाएं शुरू होने से जम्मू संभाग के लोगों को राहत मिलेगी। कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम जीएमसी के अधीन है। इसमें उन मरीजों का इलाज होता है, जो निजी अस्पताल की तर्ज पर सुविधाएं चाहते हैं। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता ने नर्सिंग होम में फिर से सर्जरी शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि यहां पर बहुत कम शुल्क पर सर्जरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सुविधाओं में मॉड्यूलर मॉनिटर्स, वेंटिलेटर्स, लैप्रोस्कोपिक मशीनें और अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर शामिल हैं। चोपड़ा नर्सिंग होम का नवीनीकरण का काम इस साल पूरा हुआ है। यहां एसी कमरे उनके साथ शौचालय है। कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम की इमारत में पहले करंट होने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। बाद में इसकी बदहाल स्थिति को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया था। अब इसकी मरम्मत की गई है। हालांकि मरीजों के लिए इसे पहले से ही खोल दिया गया था। लेकिन शनिवार को पहली बार दो सर्जरी हुई है। पहली डाॅ. जहूर ने की जबकि दूसरी डाॅ. अखिल गुप्ता ने डाॅ. संजीव गुप्ता की देखरेख में की। डाॅ. अशुफता और डाॅ. राजेश महाजन ने एनस्थीसिया दिया। नर्सिंग होम की नोडल अधिकारी डाॅ. शाइस्ता गनई ने सर्जरी के लिए प्रबंध किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें