फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक यंत्र पर प्रतिबंध लगाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा ने बुधवार को एक बैठक में कहा कि इस समय कोरोना महामारी का कहर चल रहा है। राज्य सरकार एक तरफ सरकारी कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए बायोमीट्रिक यंत्र पर प्रतिबंध लगा चुका है। दूसरी तरफ सरकारी राशन धारक को राशन देने के लिए बायोमीट्रिक यंत्र पर अंगुठ लगाना जरूरी कर रखा है। इस कारण हर वर्ग में रोष है।
विज्ञापन

राजेश पडगोत्रा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और राशन धारक एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इसलिए केंद्र सरकार और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील है कि जम्मू-कश्मीर में जनहित के राशन वितरण में बायोमीट्रिक यंत्र पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोरोना महामारी पर पूरी तरह काबू पाना चाहती है तो बायोमीट्रिक यंत्र पर तत्काल रोक लगाई जाए, तब जाकर सरकारी कर्मचारी और राशन धारक दोनों कोरोना मुक्त होंगे। संवाद
बायोमीट्रिक यंत्र पर प्रतिबंध लगाया जाए
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की तरफ से लोगों को दिए जा रहे राशन को लेने के लिए लोगों की बायोमीट्रिक की जाएगी। जो की गलत है। उन्होंने बताया कि एक तरफ प्रशासन सरकारी कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए बायोमीट्रिक यंत्र पर प्रतिबंध लगा चुका है। दूसरी तरफ सरकारी राशन धारक को राशन देने के लिए बायोमीट्रिक यंत्र संपर्क रखा जाएगा। इससे कोरोना महामारी का अधिक फैलने का डर बना रहेगा। इसलिए हमारी प्रशासन से मांग है कि लोगों को बिना बायोमीट्रिक किए सरकारी राशन उपलब्ध कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें