जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने 4 जी इंटरनेट सेवाओं को शुरू नहीं करने और 27 अप्रैल तक तारीख टालने के लिए केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार को एक खुला ज्ञापन भेजा है। जम्मू - कश्मीर सरकार में 4 जी इंटरनेट सेवाओं की बहाली के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एससी के निर्देशों के बाबजूद 4 जी इंटरनेट बहाल नहीं किया। डिंपल ने पीएम और एलजी जीसी मुर्मू को 4 जी इंटरनेट की बहाली के लिए एक खुला ज्ञापन भेजा, जिसमें 27 अप्रैल तक की तारीख टालने के लिए नाराजगी व्यक्त की गई। सुनील डिंपल ने कहा है कि हमें अपने जम्मू -कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की साइबर सुरक्षा पर गर्व है कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से लड़ रहे हैं।