फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: समर जोन के स्कूलों में एक जून से छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां एक जून से शुरू होंगी। छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आठ जून से गर्मियों का अवकाश रहेगा। शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। सरकार ने यह फैसला मौजूदा मौसम और लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लिया है। छुट्टियों के एलान के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में राहत देखी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने सभी छात्रों को सुरक्षित और आनंददायक छुट्टियों की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें