जम्मू। इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर सराफा मंडी 17 से 21 जून तक बंद रहेगी। शहर के सभी ज्वेलरी शोरूम और दुकानें निर्धारित तिथि के बाद ही खुलेंगे। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने जनता से अपील की कि वह जरूरत का सामान 17 जून से पहले खरीद लें, क्योंकि दुकानें 22 जून को खुलेंगी। यहां प्रधान आशुतोष कपूर, महासचिव अमित लूथरा, वरुण वर्मा, स्वर्णकार संघ जम्मू वेस्ट (तालाब तिल्लो) के प्रधान जितेंद्र लूथरा, जम्मू वेस्ट (जानीपुर) के प्रधान चरणजीत मक्कड़, गांधीनगर यूनिट के प्रधान जगजीत सिंह, जम्मू क्षेत्र के सचिव व कैशियर विपिन लूथरा और चीफ ऑर्गेनाइजर करभूषण आनंद मौजूद रहे। ब्यूरो