फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हरियाली बढ़ाने का होमवर्क भी करेंगे छात्र, छुट्टियों में ड्राइंग करने के साथ लगाएंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चे हरियाली बढ़ाने का भी होमवर्क करेंगे। कॉपियों में सवाल-जवाब नहीं बल्कि ड्राइंग, प्रोजेक्ट और पौधरोपण एक्टिविटी भी होगी। पढ़ाई में पिछड़ रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा विभाग ने बच्चों की रचनात्मकता और पढ़ाई पर फोकस करने की तैयारी की है।
विज्ञापन






शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। इसके अनुसार गर्मी की छुट्टियां 22 जुलाई तक रहेंगी। जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों की मदद और ऑनलाइन मार्गदर्शन के लिए शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। 21 जुलाई को तैयारियां पूरी करने के लिए शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे। विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी और नए सत्र की शुरुआत आसान होगी। जिन विद्यार्थियों को मदद की जरूरत है उन्हें कमियां दूर करने का मौका भी मिलेगा।

विशेष ट्यूटोरियल कक्षाएं लगेंगी

नौवीं से 12वीं तक विद्यार्थियों के लिए समर ट्यूटोरियल प्रोग्राम शुरू होगा। इसका उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना है जो पढ़ाई में कमजोर हैं या जिनकी किसी विषय में पकड़ कम है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फोकस केवल सिलेबस पूरा कराने पर नहीं बल्कि बच्चों की समझ मजबूत करने पर रहेगा। चुनिंदा स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी जहां विद्यार्थी आसानी से पहुंच सकें। अधिकारियों को कक्षाओं की नियमित मॉनिटरिंग और निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




बड़े विद्यार्थियों को बनाने होंगे प्रोजेक्ट

पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों से ड्राइंग, रंग भरने, अक्षर और नंबर लिखने जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी। तीसरी से पांचवीं तक विद्यार्थियों को लेखन और टेबल आधारित अभ्यास करवाया जाएगा। पांचवीं से आठवीं के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट, ग्रामर, विज्ञान और गणित से जुड़े असाइनमेंट पूरे करने होंगे। बच्चों को पौधे लगाने और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।



छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी। जिन विद्यार्थियों को अतिरिक्त मदद की जरूरत है उन्हें कमियां दूर करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


- नसीम जावेद चौधरी, निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें