फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुलक्ष्य का भाला गिरा सबसे दूर, 53.23 मीटर थ्रो कर जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जम्मू में भाला फेंक प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों से करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंडर-20 बॉयज वर्ग में सुलक्ष्य सिंह ने सबसे लंबा 53.23 मीटर का थ्रो किया। अंडर-18 बॉयज में गौरव शर्मा ने 49.90 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों में कोई खिलाड़ी 15 मीटर से अधिक लंबा थ्रो नहीं कर पाया।
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में सात अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाया जाता है। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर एथलेटिक एसोसिएशन ने गुलशन ग्राउंड में भाला फेंक प्रतियोगिता करवाई गई। बॉयज और गर्ल्स वर्ग के अंडर-14, 16, 20 और ओपन वर्ग में मुकाबले हुए। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में भाला फेंक खेल के प्रति रुझान बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

अंडर-14 बॉयज वर्ग में शहीद अख्तर ने 28.20 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद नाफीर ने रजत तो शहीद खान ने कांस्य पदक जीता। गर्ल्स वर्ग में खुशी ने 14.3 मीटर थ्रो कर स्वर्ण तो असमजबीन ने रजत पदक जीता। राजीवर कौर ने प्रतियोगिता में सबसे कम 8.78 थ्रो कर कांस्य पदक जीता।
अंडर-16 बॉयज में कृष्णा सैनी ने 42.70 मीट थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया अंतरिक्ष भगत ने रजत, सूर्यांश मल्होत्रा ने कांस्य पदक जीता। गर्ल्स वर्ग में अंजली वर्मा ने 15.40 मीटर थ्रो से स्वर्ण पदक जीता। गजलप्रीत कौर ने रजत और बियोनिक गुप्ता ने कांस्य अपने नाम किया। अंडर-18 बॉयज में गौरव शर्मा ने 49.90 प्रतियोगिता में दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण जीता। सूरज कुमार ने 43.65 मीटर थ्रो से रजत और दिग्विजय सिंह 30.80 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

गर्ल्स वर्ग में पावनी गुप्ता ने 12.70 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। आकर्षा ने रजत तो श्वेता ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जेके एमेच्योर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील महाजन महासचिव शरद चंदर मौजूद रहे। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स काउंसिल में सीनियर एथलेटिक कोच पवनदीप कौर की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें