फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RS Pura: सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत

Wed, 10 Aug 2022 01:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू

सार

आरएसपुरा में हिमाचल के जवान योगेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से घायल हो गया। उपचार के दौरान जवान ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जम्मू के आरएस पुरा के कुल्लियां में सेना की 12 जैकलाई रेजिमेंट में तैनात जवान योगेश कुमार सोमवार मध्यरात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान वह क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी पर था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी और खून से लथपथ योगेश को सतवारी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


हिमाचल का रहने वाला था जवान

उपचार के दौरान जवान ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। योगेश कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र का रहने वाला था। 2019 में वह सेना में भर्ती हुआ था। इसके बारे में सैन्य अफसरों ने परिजनों को सूचित कर दिया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। मीरां साहिब पुलिस थाने में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें