फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सावन के अंतिम और चौथे सोमवार पर मंदिरों का शहर भोले की भक्ति में डूबा नजर आया। अलसुबह से लेकर शाम तक प्रमुख रणबीरेश्वर, पीरखो और आपशंभु शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भोले के जयकारों के बीच लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। हर जगह भोले के भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। शहर के रणबीरेश्वर, पीरखो, आपशंभु मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सावन माह का अंतिम सोमवार होने के कारण काफी संख्या में भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें