जम्मू। कानाचक सेक्टर पुरखू में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार मीना निवासी पुरखू ने घर में फंदा लगा लिया। वह घर में अकेली थी। जब पति रविंद्र कुमार घर पहुंचा, तो उसे फंदे पर लटका पाया। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा कि महिला कुछ दिनों से परेशान थी। मामले ने जांच शुरू कर दी है।