फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। छन्नी इलाके में एक युवक का शव अपने घर में फंदे पर लटकता मिला। शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस के अनुसार छह महीने पहले ही युवक की मां का देहांत हो गया था। अभी दो दिन पहले ही युवक को पता चला कि उसके पिता को कैंसर की बीमारी है। वह परिवार में अकेला ही था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सचित कोहली आयु 24 वर्ष नाम के युवक का शव अपने घर पर फंदे से लटकता मिला है। मौके से किसी सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक के पिता ने उसको कमरे में फंदे पर लटकता हुआ पाया। इसके बाद उनके होश उड़ गए। घर में पिता और पुत्र दोनों अकेले ही रहते थे। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें