फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की बात से नाराज लड़की ने फंदा लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डिग्याना में यूपी की रहने वाली एक लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सुबह की है, उस दौरान घर के सदस्य दूसरे कामों में व्यस्त थे। लड़की का परिवार यूपी से यहां काम करने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि लड़की बीते कुछ दिनों से तनाव में थी। परिजन उसकी शादी करना चाहते थे, जिससे वह नाराज थी। उसकी परिजनों से भी कहासुनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि मनपसंद जगह पर शादी न करने पर उसने फंदा लगाया है। फिल्हाल गांधी नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है। पुलिस ने मृतक लड़की की मां और पिता के भी बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें