फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सुचेतगढ़ मंडल ईकाई का हुआ विस्तार

विज्ञापन
भाजपा के सुचेतगढ़ मंडल ईकाई का विस्तार करने पर मौजूद पूर्व मंत्री ब अन्य नेता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा । सुचेतगढ़ में मंडल प्रधान गार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ शाम लाल,बीडीसी चैयरमैन तरसेम सिंह ,भाजपा जिला प्रधान एचएस पम्मी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के सुचेतगढ़ मंडल इकाई द्वारा मंडल का विस्तार करते हुए नामों की घोषणा करते हुए सुचेतगढ़ मंडल प्रधान गार सिंह ने अशोक चौधरी,प्रीतम सिंह,सतीश कुमार,देवी दित्ता को मंडल उप प्रधान,शाम लाल शर्मा,देवीदास को मंडल महासचिव,रवि कुमार,परमजीत कौर,अनीता देवी,हरबंस लाल,दर्शन लाल को मंडल सचिव,दीपक शर्मा,सुरेंद्र सिंह को सोशल मीडिया,सुरजीत सिंह को मीडिया प्रभारी,रूपलाल को कार्यालय सचिव,मनोज कुमार को आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल ने सुचेतगढ़ मंडल के नवनियुक्त सभी सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए पार्टी की बेहतरी के लिए कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान स्वर्ण चौधरी, एमसी आरएस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी,उप चेयरमैन राकेश गुप्ता,पार्षद सुनीत, अशोक कुमार ,गारा कुमार,सरपंच दर्शन चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें