संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर यूटी सब जूनियर ताइक्वांडो टीम शनिवार को 37वीं राष्ट्रीय सब जूनियर क्योरुगी और 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हुई। प्रतियोगिता रायपुर के बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में 2 से 4 फरवरी तक होगी। मंडल खेल अधिकारी जम्मू बलजिंदर पाल सिंह ने ग्रीन फील्ड गांधी नगर में एमए स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक सूरज भान सिंह व प्रभारी प्रबंधक जम्मू-कश्मीर सब जूनियर टीम की स्क्रीनिंग की अध्यक्षता की।
लड़कों की टीम में मिवान दुबे (अंडर-23), नाहिल फारूक (अंडर-25), शाह हसनैन (अंडर-27), रणजय गुप्ता (अंडर-29), इब्राहिम लतीफ (अंडर-32), प्रबजोत सिंह (अंडर-35), मोहम्मद अरहान (अंडर-38), जाहिद सज्जाद (अंडर-50) और मुतैब मसूद (50 किग्रा से अधिक) जबकि शाह हसनैन (व्यक्तिगत पूमसे बॉय) और मोहम्मद उस्मान भट (जोड़ी पूमसे) शामिल हैं। लड़कियों में अनिका ऐजाज़ (अंडर-24), नित्या नंद वरधायनी (अंडर-26), हुबूर शाह (अंडर-29), आरोही दत्ता (अंडर-41) अलीना निसार (अंडर-47), दार सव्या आशिक (47 किग्रा से अधिक), नित्या नंद वर्धायनी (व्यक्तिगत पूमसे गर्ल्स एवं जोड़ी मिश्रित टीम) शामिल हैं। अतुल पंगोत्रा मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे, उनके बाद बुरहान उद दीन खान और अमित कुमार कोच होंगे। रूही गुप्ता महिला टीम, जबकि सुहैल अहमद पुरुष टीम के मैनेजर होंगे। मौके पर डॉ. एसएम बाली खेल प्रतिनिधि, जेकेटीए, अनुज शर्मा संयुक्त सचिव, अतुल पंगोत्रा ताइक्वांडो एनआईएस कोच और सोहम शर्मा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मौजूद रहे।