जम्मू। 15 से 22 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के झांसी में दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर नॉर्थ जोन राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए जम्मूू-कश्मीर की सब जूनियर (पुरुष) हॉकी टीम शुक्रवार को जम्मू से रवाना हुई।
टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक, सुरक्षा उपकरण और वर्दी वितरित की गई। सब जूनियर टीम में दिवजोत सिंह, वरुणप्रीत सिंह, तनिश दीप सिंह, प्रभवीर सिंह बाली, गुरप्रीत सिंह, परबल शर्मा, अहतिशाम हुसैन खान, रमनजोत सिंह,
हरमनदीप सिंह, अधिराज सिंह अंदोत्रा, हर्षदेव सिंह, अमनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह,जसप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, भवनीत सिंह, गुनप्रीत सिंह, जाकिर अहमद डार हैं। टीम के साथ सहायक स्टाफ में तनमिंदर सिंह (प्रबंधक), जसप्रीत सिंह (मुख्य कोच), सिमरनजीत कौर (सहायक कोच), गुंजनप्रीत कौर (सहायक प्रबंधक) शामिल हैं। ब्यूरो