चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार अमित पाल पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में: स्रोत संवाद
जम्मू। पक्का डंगा पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। मस्तगढ़ जम्मू के रहने वाले अजय खन्ना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 27 जून को अज्ञात लोगों ने घर में सेंध लगाकर गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। अलमारी तोड़ कर 3 अंगूठियां और 11 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुलाका मोहल्ला जम्मू के रहने वाले अमितपाल सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने माना कि चोरी उसी ने की है। आरोपी से तीन अंगूठियां बरामद कर ली गई हैं। यह भी पूछताछ की जा रही है कि वह अन्य चोरी की वारदातों में भी तो शामिल नहीं है।