जम्मू। पुलिस महकमे के कई सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। डीजीपी आर आर स्वैन ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। जारी आदेश में सब इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, कुलविंदर देव, राकेश बंदराल, संजीव देव सिंह, रियाज अहमद, युसुफ उल उमर, महेश कुमार, गनी श्याम, अमरनाथ, मोहम्मद शब्बीर, अश्विनी कुमार, फारूक अहमद, कालू दीन, ओंकार नाथ, कृष्ण लाल, जावेद इकवाल, मोहम्मद शकील, तारिक हुसैन को पदोन्नत किया गया है। सब इंस्पेक्टर तरुण गंडोत्रा, आशीष शर्मा, बीरबन सिंह, मुश्ताक अहमद और गुलाम नबी को पदोन्नति का कोर्स पूरा करने पर पदोन्नति मिलेगी। ब्यूरो