फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले ने किया सांबा का दौरा

Sun, 29 Sep 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक
विज्ञापन

''लोकतंत्र का असली मंत्र'' नाटक का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विधानसभा चुनावों की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले ने शनिवार को जिला सांबा का दौरा किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) कार्यक्रम में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा, एसएसपी विनय कुमार और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में नटरंग थिएटर ग्रुप की ओर से पद्मश्री बलवंत ठाकुर ने लिखित और नीरज कांत के निर्देशित ''लोकतंत्र का असली मंत्र'' नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में बदलाव के लिए एक उपकरण के रूप में मतदान के महत्व पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद मुख्य चुनाव अधिकाकरी पीके पोले ने जिले की चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए डीसी कार्यालय परिसर में विभिन्न चुनाव नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुचारु और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय के महत्व पर जोर दिया। पोले ने चुनाव प्रबंधन के लिए जिले में स्थापित डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। अपने समापन भाषण में पोले ने मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें