स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के इंतजार में बैठे छात्र-छात्राओं का इंतजार अभी थोड़ा और लंबा हो सकता है। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी।
लेकिन किसी कारणवश दूसरी कट ऑफ लिस्ट को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। अब पीजी कोर्स की दूसरी लिस्ट मंगवार को जारी की जा सकती है।
आपको बताते चले कि पीजी कोर्स की पहली लिस्ट सोमवार को जारी की गई थी। जिन छात्रों का पहली लिस्ट में नाम नहीं आया था वे दूसरी लिस्ट के इंतजार में थे।