फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईआईटी पहुंचे छात्रों ने इंजीनियरिंग में दिखाई दिलचस्पी

विज्ञापन
आईआईटी जम्मू में भ्रमण के लिए पहुंचे छात्र। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी में सोमवार को बीएसएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पलौरा के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र भ्रमण के लिए पहुंचे। ये नॉन मेडिकल के छात्र थे। इन्होंने भविष्य में इंजीनियरिंग करने में दिलचस्पी दिखाई। छात्रों को तीन ग्रुपों में बांटकर उन्हें टिंकरर्स लैब, सेंट्रल वर्कशॉप और फिजिक्स लैब का भ्रमण कराया गया। छात्रों ने इस दौरान साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स से जुड़े कई सवाल भी पूछे। आईआईटी भ्रमण के कुल 128 छात्र पहुंचे थे। यह पहल आईआईटी जम्मू के आउटरीच एवं कौशल विकास विभाग की पहल थी। इस दौरान निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौर, डीन प्रो. मीनाक्षी राजीव, एसोसिएट डीन डॉ. समीर के. शर्मा पचल्ला आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें