परगवाल। सीमा क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य वलबीर सुदन की अध्यक्षता में किया गया। इसमें तहसीलदार मनजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। छात्रों को वोट डालने की शपथ भी दिलाई गई। रैली के दौरान स्कूली छात्रों ने लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। संवाद