फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्राओं ने चित्रों, मूर्तियों और कलाकृतियों को निहारा

विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों से आईं छात्राएं। संवाद - फोटो : jammu
विज्ञापन
20 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले महिला डिग्री कॉलेजों की 200 छात्राओं ने किया कला केंद्र का दौरा
विज्ञापन

जम्मू। राष्ट्रीय एकता शिविर के भाग के रूप में 20 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले महिला डिग्री कॉलेजों की 200 छात्राओं ने कला केंद्र का दौरा किया। इस दाैरान उन्होंने चित्रों, मूर्तियों और 200 से अधिक कलाकृतियों को निहारा।
शिविर का आयोजन जम्मू में आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को जम्मू और कश्मीर की समृद्ध संस्कृति और कलाओं से परिचित करवाना रहा। इस आयोजन के अध्यक्ष मंडल में प्रो. मसरूफा कादिर, डॉ. जावेद राही, कला केंद्र सोसायटी के सचिव डॉ. अनुराधा चौधरी, डॉ. रितु मंघिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डॉ. जावेद राही ने संकाय और छात्रों का स्वागत किया। जम्मू और कश्मीर की समृद्ध कलात्मक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक भारतीय कला में क्षेत्र के दृश्य कलाकारों के महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिया।
जीवंत लोक परंपराओं, आदिवासी संस्कृति और स्वदेशी पर जानकारी दी। इस मौके पर डा. लियाकत जाफरी ने राष्ट्रतीय एकता शिविर काे राष्ट्रीय सेवा योजना की एक प्रमुख पहल के रूप में वर्णित किया।
सुंदरता और संस्कृति का प्रदर्शन
जम्मू। एनएसएस की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के छठे दिन महिला कॉलेज गांधी नगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दाैरान सौंदर्य प्रतियोगिता में सुंदरता और संस्कृति का प्रदर्शन किया।
चंडीगढ़ की प्रतिभागी सबा और हरजिंदर कौर ने प्रतियोगिता के दौरान सफलता पर पूछे गए सवाल के जवाब में संतुष्टि और खुशी मिलने की बात कही। दिल्ली की प्रतिभागी शरुतिका खट्टर ने महिला सशक्तिकरण को स्त्रैण आग्रह और भावनात्मक संतुलन बताया।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा की प्रतिभागी गीतांजलि और रानी से खेल क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर सवाल किया गया और उनका उत्तर था महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और महिला खिलाड़ियों ने खेलों में भाग लेकर देश के लिए पदक जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें