पौनी। नगर के अपर बाजार में स्थित महाकाली माता मंदिर खौड़ी में शनिवार को धार्मिक समागम के साथ ही 42वें विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ है। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारा संगत के लिए खोल दिया गया, जिसमें पौनी और आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।