घराना वेटलैंड पहुंचे आरएस पुरा डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : rspura
आरएस पुरा। विश्व वेटलैंड दिवस पर जीडीसी आरएसपुरा के विद्यार्थियों ने घराना वेटलैंड की शैक्षणिक यात्रा की।
कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. प्रीतपाल कौर ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
कॉलेज के छात्रों ने संकाय सदस्यों के साथ वेटलैंड का दौरा कर इसके विविध वनस्पतियों और जीवों का अवलोकन किया। यात्रा के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रवासी पक्षियों को देखने का अवसर मिला। इनमें बार-हेडेड गीज, पिनटेल और ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट शामिल थे। पक्षियों के विशेषज्ञ डॉ. सुदेश कुमार ने पारिस्थितिक संतुलन, जल शोधन और स्थानीय आजीविका का समर्थन करने के महत्व पर व्यावहारिक चर्चा की। संवाद