मीरां साहिब में माता सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : rspura
मीरां साहिब। गांव कृष्णा नगर में वसंत पंचमी पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का सोमवार को मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया।
इस दौरान गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए एक दूसरे पर गुलाल डाल मां सरस्वती का गुणगान किया।
पंडित गिरीश चंद्र ने कहा कि ज्ञान और वाणी के बिना संसार की कल्पना करना भी असंभव है। मनुष्य ही नहीं, देवता और असुर भी माता सरस्वती की पूजा करते हैं। वसंत पंचमी इसी देवी सरस्वती की पूजा का दिन है। इसी प्रकार पंडाल में कलश स्थापित करके भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है। दूसरे दिन सरस्वती माता की मूर्ति जल में प्रवाहित जाती है और प्रसाद के रूप में मौसमी फलों के अलावा बूंदी भी अर्पित कर सकते हैं। इस दौरान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। संवाद