रियासी। जिला पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तारिक खान निवासी कलाली, मंजाकोट के रूप में हुई है।
सनद रहे कि एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने मां के साथ पुलिस स्टेशन रियासी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। केस दर्ज होने के साथ ही एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने टीम का गठित कर आरोपी की धरपकड़ शुरू की और उसे दो दिनों में बारबर शाह डाउन टाउन, श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तारिक खान मंजाकोट के खिलाफ राजौरी सहित पुलिस स्टेशन बाहू फोर्ट, जम्मू में भी केस दर्ज हैं। उस ने राजौरी व श्रीनगर में भी एक-एक शादी की हुई है। तारिक पर राजौरी में एक बैंक का लोन नहीं चुकाने पर डिफाल्टर घोषित किया हुआ है।