फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी, शिक्षा, सड़क, पानी की मांग पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद रोष रैली गोल मार्केट, लाल चौक से होकर इंदिरा चौक पर पहुंची, जहां सभी विद्यार्थियों ने जमकर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कृष्ण सिंह, आसिफ खान, कुलदीप सिंह, आतिश, रिशव शर्मा, भास्कर जम्वाल, शिवा जम्वाल व अन्य कई सदस्यों ने कहा कि रेलवे की भेदभाव भरी नीति के कारण आज सभी विद्यार्थी सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं।

जब जम्मू से श्रीनगर तक रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था तो केंद्र सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि जिसकी भी जमीन रेलवे लाइन बिछाने के लिए ली जाएगी, उसके परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू के युवाओं से भेदभाव का आरोप

रोजगार मिलने की उम्मीद में ग्रामीणों ने अपनी जमीन रेलवे को दी थी, लेकिन अब रेलवे उनके हिस्से का रोजगार कश्मीर के युवाओं को देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जम्मू का युवा इस भेदभाव को किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेगा।

इसी को लेकर पैंथर्स पार्टी ने आंदोलन छेड़ रखा है। जब तक जम्मू के युवाओं को उनका हक नहीं मिल जाता है, यह आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।

आंदोलन में महिलाओं ने भी खोला मोर्चा

गैंगमैन की भर्ती के लिए चल रहे आंदोलन में महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पैंथर्स पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जिब थाती इलाके में ग्रामीण महिलाओं के साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया।

पुतला फूंकने के बाद आशु गोस्वामी, उर्मिला देवी, पंच वैष्णो देवी, रागिनी जम्वाल, कांता देवी, दर्शना देवी व अन्य कई महिलाओं ने कहा कि पिछले 60 वर्षों से राज्य व केंद्र सरकार जम्मू के साथ भेदभाव करती है। हर बार उनका हक कश्मीर को सौंप दिया जाता है। कोई भी इसके खिलाफ आवाज बुलंद नहीं करता है।

अब पैंथर्स पार्टी ने इसके लिए आंदोलन छेड़ा है और सभी इस आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन करने का ऐलान करती हैं। गैंगमैन की नौकरी में जम्मू के युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। रेलवे उनका हक छीन रही है और इसके किसी कीमत पर भी महिलाएं सहन नहीं करेगी। महिलाएं ऐलान करती हैं कि जब तक आंदोलन कामयाब नहीं हो जाता है इसी तरह से अपना विरोध प्रकट करती रहेंगी।
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी के लिए सड़क पर उतरे छात्र

जम्मू के युवाओं को रेलवे में नौकरी देने की मांग पर पैंथर्स पार्टी की तरफ से छेड़े गए आंदोलन में अब विद्यार्थी वर्ग भी कूद पड़ा है। बुधवार को पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन (पीएसयू) ने पीजी कालेज उधमपुर, ब्वाजय हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर को बंद करवाकर व रोष रैली निकालकर रेलवे बोर्ड के चैयरमैन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

सुबह करीब नौ बजे पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन के जम्मू यूनिवर्सिटी प्रधान लवदीप सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने पहले पीजी कालेज में कक्षाएं बंद करवाई और विद्यार्थियों को अपने साथ प्रदर्शन में शामिल करके रोष रैली निकाली।

रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रोष रैली राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर ब्वाजय हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने स्कूल को भी बंद करवाया और विद्यार्थियों को अपने साथ प्रदर्शन में शामिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें