अखनूर। अखनूर थाना क्षेत्र की पंचायत ढोक जगीर के बड़गल गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान रोहित कुमार (17) निवासी बड़गल के रूप में हुई है। रोहित 10वीं कक्षा का छात्र था। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव के तालाब में गया था, जहां गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोग उसे निकालकर अखनूर अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने रोहित का शव परिवार वालों को सौंप दिया। संवाद