फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों के हड़ताल पर चले जाने से कस्बे को हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नगर परिषद के पार्षद दो दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे कस्बे को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भाजपा नेता कश्मीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, भानु प्रताप सिंह आदि ने बताया कि शासन को पार्षदों की मांगों पर गौर करना चाहिए। नहीं तो सांबा को बरसात में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होने बताया कि बरसात से पहले ही कस्बे के नालों की सफाई कर दी जाती थी। अब जब नगर परिषद की ओर से नाले की सफाई की कोई योजना ही नहीं है, तो ऐसे में बरसात के दिनों में दुकानदारों को परेशानी बनी रहेगी। यदि नाले की समय पर सफाई नहीं की गई, तो कस्बे में गंदगी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे ही कई अन्य नाले भी हैं, जिनकी सफाई इन दिनों की जाती थी। अब पार्षदों के हड़ताल पर चले जाने से नालों की सफाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कार्यालय को जड़ा ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे की नगर परिषद के पार्षदों ने मंगलवार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। अध्यक्ष पवन कोहली व उपाध्यक्ष रजनी संब्याल की देखरेख में कार्यालय को ताला जड़ दिया गया व कार्यालय के बाहर धरना देकर हड़ताल को जारी रखा।
सनद रहे कि गत दिनों नप के अध्यक्ष पवन कोहली पार्षदों के साथ जम्मू में लोकल बॉडी के निदेशक से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिषद को पेश आ रही समस्याओं को उनके सामने रखना था, कि उन्होंने पार्षदों की एक नहीं सुनी व उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसको लेकर दो दिन से पार्षद हड़ताल पर चल रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि लोकल बॉडी निदेशक को शीघ्र स्थानांतरित किया जाए। उनका कहना था कि इस बाबत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लोकल बॉडी निदेशक का तबादला नहीं किया जाता वह हड़ताल पर ही रहेंगे। मंगलवार को पार्षदों ने नप कार्यालय को ताला जड़ दिया व स्टाफ को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इंदु जमवाल, विनोद सिंह, राज सिंह, उत्तम चंद व अन्य पार्षद भी धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें