रियासी। अब स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों की खैर नहीं। रियासी पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती कर उन्हें स्कूटी के जरिए शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। सोमवार को एसएसपी परमवीर सिंह ने स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को हरी झंडी दिखाकर स्थानीय पुलिस स्टेशन से रवाना किया। पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर 8082808256 जारी किया है, जो जिला पुलिस लाइन में सक्रिय रहेगा। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल करके छेड़खानी या किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की शिकायत दर्ज करा सकता है। संवाद