फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकहित में सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हडताल पर चले गए थे।नवरात्रि के शुरूं होते है कस्बे में गंदगी के ढेर लगने लगे। इसमें लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस पर लोकहित में नवरात्रि पर अपनी जिम्मेदारियों को समझ कर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस ले लिया। अब सरकार को चाहिए कि सफाई कर्मियों के प्रति सहानुभूति दिखाते उनकी मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संगठन के नेता रवि रधांवा के अनुसार नवरात्रि पर लोग व्रत रख कर पूजा पाठ करते हैं, व घरों में साफ करते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने नवरात्रि पर अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। अब उनके कर्मचारी मंदिरों में जाकर सफाई में जुट गए हैं। कस्बे के मुख्य चौक, बाजार व कस्बे की गली मोहल्लों में सफाई की जा रही है। ताकि नवरात्रि पर कस्बे को साफ सुथरा रखा जा सके। सफाई कर्मचारियों के इस निर्णय का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।
वहीं उपराज्यपाल से अपील की है कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। नगर परिषद के अध्यक्ष पवन कोहली ने कहा कि उन्होंने पहले से ही निदेशक लोकल बाडी से अनुरोध किया है कि वह सफाई कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए उचित कदम उठाएं। उनके अनुसार सफाई कर्मचारियों ने मंदिरों की सफाई के बारे में पहले ही निर्णय ले लिया था। अब नवरात्रि में हड़ताल वापस लेने से लोगों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें