फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में स्कूल एथलेटिक्स मीट का आयोजन

विज्ञापन
बच्चे बस शपथ लेते हुए
विज्ञापन
आरएस पुरा। युवा सेवा और खेल विभाग अधिकारी सुखदेव राज शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आरएस पुरा जोन लड़कों के वर्ग में सतोवाली ग्राउंड में अंतर स्कूल जोनल स्तर एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। जेडईपीओ चंद्रकांता ने कहा कि देश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर बच्चों को खेलों की ओर अधिक रुचि लेने के मकसद से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ।
विज्ञापन

चंद्रकांता ने कहा कि ड्रग्स युवा पीढ़ी को नष्ट कर रहा है। कैसे हम अपने भविष्य को बचा सकते हैं। किशोर बच्चों के अभिभावकों को भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। प्रधानाध्यापक सरकारी हाई स्कूल बस्ती गुलाब गढ़ मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह शामिल बच्चों को नशामुक्ति भारत अभियान की शपथ दिलाई और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों सहित गैर सरकारी संस्थानों के बच्चे भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें