फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जल जीवन मिशन के तहत गलियां तोड़ीं, एक साल बाद भी नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सीमावर्ती गांव चचवाल चलियारी में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। योजना के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों द्वारा गांव की पक्की गलियों को उखाड़ कर पानी की पाइपें बिछाई गई थीं, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न तो गलियों की मरम्मत करवाई गई और न ही पाइपों में पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


ग्रामीण राज कुमार, वलबीर, सरत सिंह का कहना है कि विभाग ने गांव की पक्की गलियों को तोड़कर पाइपलाइन तो डाल दी लेकिन उसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया। टूटी हुई गलियों के कारण लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे गलियों में कीचड़ भर जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से ठेकेदार को निर्देश देकर पाइप बिछाने के साथ-साथ तुरंत गलियों की मरम्मत करानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि योजना का मुख्य उद्देश्य घर-घर पानी पहुंचाना था मगर आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गलियों की मरम्मत करवाई जाए और पाइपलाइन के जरिये नियमित पानी की आपूर्ति शुरू की जाए।
विज्ञापन


वर्जन
सारा काम मुकम्मल है। ठेकेदार की ओर से मोटर को ट्यूबवेल से जोड़ना है। इसके लिए टेक्निकल दिक्कत है। शीघ्र ही टयूबवेल के साथ मोटर को जोड़कर पानी की आपूर्ति सुचारू की जाएगी। - सौरभ पाधा, जेई, जल शक्ति विभाग, राजपुरा सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें