फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और नेकां नहीं चाहते कि आंदोलन खत्म: जुगल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स मुद्दे पर गर्माए एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के आंदोलन के पारे के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि भाजपा ने जम्मू के लोगों से किया वादा पूरा कर दिया है।
विज्ञापन


कश्मीर और जम्मू में एक समान राशि से एम्स बनेंगे। उन्होंने कहा कि एम्स अस्पतालों में लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए जम्मू और कश्मीर में एम्स का नाम भी अलग-अलग होगा।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी जिस मांग को लेकर बनी थी और जो मांग उन्होंने उठाई थी, उसे भाजपा ने पूरा करवा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कमेटी में शामिल कांग्रेस और नेकां के लोग नहीं चाहते कि आंदोलन खत्म हो। इससे वह आधारहीन मुद्दे उठाकर लोगों को भ्रमित कर माहौल को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेकां, कांग्रेस, पैंथर्स आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रहीं

उन्होंने कहा, बंद की राजनीति बंद होनी चाहिए और अगर किसी को कोई शिकायत है तो बातचीत से उसे भी पूरा किया जा सकता है। पत्रकारों के सवाल कि अलग एम्स की घोषणा कब होगी, तो इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साफ-साफ जवाब नहीं दे पाए।

इस अवसर पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी जायज मांग लेकर चली थी, लेकिन अब मसले का हल होने के बाद आंदोलन खत्म होना चाहिए।
 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा से पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों की बौछार के दौरान एक सवाल पूछा गया कि आप विपक्षी दलों नेकां, कांग्रेस और पैंथर्स पर एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी में घुसकर

मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन आपके अपने राजनीतिक सलाहकार भी कमेटी में शामिल हैं और प्रमुख फैसलों में उनकी भी सहमति रहती है।

इस पर प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा, निजी तौर पर कोई भी कुछ फैसला ले सकता है। बहरहाल मामले में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि भाजपा अनुशासनात्मक कमेटी ऐसे मामलों पर नजर रखती है और जब उसे लगेगा कि अनुशासन का पालन नहीं हो रहा तो कार्रवाई करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें