फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: क्षीर भवानी के मेले में शामिल होने जा रहे कश्मीरी पंडितों के काफिले पर पथराव

Sun, 12 Jun 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
क्षीर भवानी के लिए रवाना हुई कश्मीरी पंडितों की यात्रा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू से शनिवार की सुबह क्षीर भवानी के लिए रवाना हुई कश्मीरी पंडितों की यात्रा में शामिल वाहनों के काफिले पर अनंतनाग के खन्नाबल इलाके में पथराव किया गया।
विज्ञापन


इसमें चार महिलाओं के घायल होने की खबर है। गांदरबल जिले के तुलमुला स्थित क्षीर भवानी मंदिर में रविवार से वार्षिक मेला शुरू हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए पंडित गए हैं। 

जानकारी के अनुसार वाहनों का काफिला जब खन्नाबल इलाके में पहुंचा तो अंधेरा हो चुका था। इसी दौरान शरारती तत्वों ने काफिले पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। तत्काल यात्रियों को पास के ही आर्मी कैंप में सुरक्षित पहुंचाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि कड़ी सुरक्षा में उन्हें फिर आगे रवाना किया गया। घटना में चार महिलाओं को चोट पहुंची है। इसमें से दो को गंभीर चोटें हैं। ज्ञात हो कि सुबह 67 वाहनों से लगभग तीन हजार कश्मीरी पंडित रवाना हुए थे। जगती टाउन, मुठ्ठी कैंप, पुरखू कैंप और अन्य कई स्थानों से कश्मीरी पंडित बन टोल प्लाजा पहुंचे थे। यहां से सामूहिक रूप से घाटी के लिए रवाना हुए
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें