फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर सरकार से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी के साथ श्रीनगर में हुई बैठक में कर्मचारियों ने नियमितीकरण, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर सलाहकार ने कहा कि समयबद्ध निपटारा किया जाएगा। बैठक में कश्मीर संभाग के लंबित पदोन्नति मामलों पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सभी यूएलबी अपने पदोन्नति संबंधी मामलों को जल्द संबंधित निदेशालय को भेजेंगे ताकि विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कर प्रक्रिया को गति दी जा सके। सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें