फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: घाटी में कई जगहों पर SIA का छापा, पत्रकारों को धमकी मामले में की जा रही कार्रवाई

सार

मध्य कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम सहित पुलवामा में भी कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। ये कार्रवाई हाल ही में घाटी के पत्रकारों को दी गई धमकी मामले में की जा रही है।
विज्ञापन
छापामारी के दौरान तैनात जवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने गुरुवार को कश्मीर संभाग में कई स्थानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एजेंसी की टीमें दक्षिण कश्मीर के अनंतनग जिले के मट्टन और डेलगाम इलाके में पहुंची है। वहीं, मध्य कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम सहित पुलवामा में भी कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। ये कार्रवाई हाल ही में घाटी के पत्रकारों को दी गई धमकी मामले में की जा रही है।

विज्ञापन


उधर, गुरुवार सुबह जम्मू संभाग के जिला सांबा के विजयपुर क्षेत्र में पुलिस को एक पैकेट मिला है। इसमें खोलने पर आईईडी और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह ड्रोन से गिराया गया है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।

एडीशनल एसपी सुरिंदर चौधरी ने बताया कि सूत्रों से क्षेत्र के एक खेत में पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पैकेट को खोला तो उसमें दो पिस्टल, एक आईईडी, चार मैग्जीन, और करीब पांच लाख रुपये की नकदी मिली।पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को जिला सांबा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कई अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एसओजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीमा पार से हाल ही में घुसपैठ के प्रयासों के बाद सीमा क्षेत्र में करीब तीन घंटे का तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी अभियान एसएम पोरा, रामगढ़ सेक्टर के सपवाल, चमलियाल और नारायणपुर इलाकों में चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें