फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने छीनीं दो जिंदगियां: पुंछ में मकान में लगी आग, तीन वर्षीय बेटे और मां की दर्दनाक मौत

Thu, 24 Nov 2022 11:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ की सुरनकोट तहसील के चंडीमाड़ा क्षेत्र के वार्डनू गांव में गुरुवार-बुधवार देर रात एक मकान में आग लग गई, जिसमें मां और तीन वर्षीय बेटे की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Fire incident in Poonch - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में पुंछ जिले में आग लगने की घटना सामने आई है। इसके चलते मां और बेटे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला पुंछ की सुरनकोट तहसील के चंडीमाड़ा क्षेत्र के वार्डनू गांव में गुरुवार-बुधवार देर रात एक मकान में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जलकर मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि वार्डनू गांव में एक मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हमीदा बेगम (35) पत्नी शोकत हुसैन और उसके तीन वर्षीय बेटे आकिब हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें