फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर क्यों ध्यान नहीं देती सरकार

Wed, 30 Jul 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के रानी पार्क में मंगलवार को रहबरे तालीम टीचर्स फोरम की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता फोरम के तहसील प्रधान रंजीत सिंह ने की। मौके पर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि ईद पर भी उन लोगों को वेतन नहीं मिला, इससे साफ होता है कि सरकार का आरईटी शिक्षकों के प्रति क्या रवैया है। उन्होंने कहा कि यदि यही रवैया रहा तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी कहा कि वे लोग पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद स्थायी होते हैं तो भी उनको उन्हें स्थायी क्यों नहीं किया जाता है।

इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक से भी मिल चुके हैं। मगर समस्या बरकरार है। इसलिए अब सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर संजीव मोदी, कुदीप, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में फोरम के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें