एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद गुप्ता शहर का दौरा करते हुए
जम्मू। आगामी त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी डॉ. विनोद गुप्ता ने शहर का दौरा किया। एसडीपीओ नॉर्थ सुनील कुमार केसर के साथ उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। पक्का डंगा, परेड, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार हरि मार्केट और आसपास के क्षेत्रों की भी स्थिति जानी। दुकानदारों के साथ लोगों ने ट्रैफिक संबंधित समस्याओं को बताया। ब्यूरो
अवैध खनन में नौ वाहन जब्त
जम्मू। जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने नौ वाहनों को जब्त किया। पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली, नगरोटा और अरनिया की टीम ने अधिकार क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त वाहनों में पांच डंपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिना पंजीकरण नंबर के, एक टिप्पर शामिल हैं। ब्यूरो
बीज और कीटनाशक दवा की दुकानों का निरीक्षण किया
जम्म। कृषि निदेशालय की कानून प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार को संभागीय स्तर पर बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के लिए कीटनाशक दवाओं और बीज के नमूने लिए। अब नमूनों को प्रदेश की विभागीय परीक्षण और क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा। जम्मू संभाग के सभी डीलरों को चेतावनी दी गई कि गुणवत्तापूर्ण बीज बेचें। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि डीलर कृषक समुदाय से अधिक कीमत न वसूलें। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद