फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किरायेदारों की सूचना न देने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बैनगलाड में पुलिस पब्लिक बैठक का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव बैनगलाड में शनिवार को पुलिस पब्लिक बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता एसएसपी बेनाम तोश ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व सभी अप्रवासियों और प्रवासियों के अद्यतन रिकॉर्ड को बनाए रखें। जो लोग घरों में रहने वाले किरायेदारों के संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन/पीपी को सूचना देने में विफल रहते हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने समस्याएं बताईं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सीमावर्ती गांवों में खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और नशा विरोधी जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी, ताकि युवाओं को नशा करने के बजाय रचनात्मक गतिविधियों की ओर उन्मुख किया जा सके। वहीं, गत दिनों संदिग्ध हालत में हुई एक व्यक्ति की मौत का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर एसएसपी ने कहा कि कुछ दिनों पहले खेतों से गुजरने वाली सड़क किनारे एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने उस स्थान का दौरा भी किया जहां गलाड गांव के व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के साथ संयुक्त निदेशक अभियोजन पवन खजूरिया, अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी, डीएसपी डीएआर अजय आनंद, थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह और प्रभारी पुलिस चौकी रख अंब टाली विनीत सिंह मौजूद थे। वहीं, स्थानीय लोगों की ओर से कर्नल (सेवानिवृत्त) सोम दत्त, प्रधानाध्यापक (सेवानिवृत्त) सत पॉल शर्मा, नायब तहसीलदार (सेवानिवृत्त) जगदीश राज शर्मा, पूर्व पंच राज कुमारी, सर्विसमैन लीग के पूर्व संयोजक सुरजीत सिंह, मोहिंदर पॉल व गारू राम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें