फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संगवाल में लगा माता का दरबार, भेंटों पर नाचे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में चंडी माता के जागरण का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। गांव संगवाल के रामलीला मैदान में शुक्रवार रात को पांचवें चंडी मां के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय गायक राजू विजयपुरिया व कुमार रवि ने मां की महिमा का गुणगान किया। जागरण में गायकों ने भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान मां चंडी का सुंदर दरबार सजाया गया था, जिसमें रंग बिरंगी रोशनियां चार चांद लगा रही थीं।
विज्ञापन

रात करीब 9 बजे मां की आरती के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। जब गायकों ने अपने ग्रुप के साथ मां चंडी की महिमा का गुणगान शुरू किया और मधुर व जादुई आवाज से भेंटें प्रस्तुत कीं तो सारे गांव में महामाई के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगीं। जागरण में सांबा के एसएसपी बेनाम तोश ने भी मां भगवती के चरणों में हाजिरी लगाई। थाना प्रभारी विजयपुर त्रिभुवन शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। जागरण के आयोजनकर्ताओं ने मुख्यातिथि एसएसपी और थाना प्रभारी को माता की चुनरी व तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, निखिल शर्मा एंड पार्टी ने भगवान शिव, श्रीकृष्ण व माता राधे की झांकियां निकाल कर श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन करवाए। सुबह माता की आरती व प्रसाद ग्रहण के साथ जागरण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें