श्रीनगर लोकसभा सीट के मतदान में हुए तांडव ने राज्य परिवहन निगम को तगड़ा नुकसान किया है। एसआरटीसी को एक दिन में इतना नुकसान हुआ, जितना कश्मीर में आतंकवाद के दौरान भी नहीं हुआ। चुनाव में तैनात सुरक्षा और स्टाफ कर्मियों को ले जाने वाली बसों पर उपद्रवियों ने जोरदार हल्ला बोला है। इससे निगम को तगड़ा नुकसान है।
एक तरफ पहले से ही एसआरटीसी के खाते में बहुत कम बसें बची है। दूसरी तरफ ताजा हिंसा में बसों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार मतदान के लिए लगाई 60 बसों के उपद्रवियों ने शीशे तोड़ डाले।
पांच बसों को पूरी तरह से फूंक डाला और पंद्रह चालकों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इन चालकों में दो चालक जम्मू के भी हैं। जम्मू से गई एसआरटीसी की तीन दर्जन बसों को निशाना बनाया गया। यह बसें चुनाव में शामिल सुरक्षा कर्मियों को लेकर गई हुई थी।