फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घाटी में पटरी पर लौट रहा पर्यटन, अगस्त तक 3000 विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे

विज्ञापन
सोनमार्ग में ताजा बर्फबारी। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पहलगाम हमले के बाद पर्यटन पूरी तरह से ठप हो गया था लेकिन एक बार फिर से पर्यटन के वापस पटरी पर लौटने के संकेत मिल रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले दो महीनों में 3,000 के करीब विदेशी पर्यटक कश्मीर पहुंच चुके हैं जो पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि और एक पर्यटन स्थल के रूप में घाटी में नए विश्वास को दर्शाता है।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के आगमन में ताजा वृद्धि इस बात का संकेत है कि धीरे-धीरे विश्वास लौट रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक एक बार फिर घाटी के दर्शनीय स्थलों गुलमर्ग, पहलगाम और शालीमार, निशात और चश्मे शाही जैसे मुगल बागों के अलावा अन्य लोकप्रिय स्थलों की सैर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में जनवरी-जून 2025 के दौरान 19,570 विदेशी पर्यटक और इसी अवधि में 95 लाख से ज्यादा घरेलू पर्यटक जम्मू कश्मीर घूमने आए थे। यह दर्शाता है कि पहलगाम में अप्रैल में हुए हमले से पहले ही पर्यटन में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों की यह नई आमद 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ महीनों बाद हुई है जिसने कश्मीर के पर्यटन उद्योग को गहरा झटका दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के कारण कई उड़ानें रद्द हुईं जबकि इस घटना से जुड़े बाहरी स्थलों की बुकिंग में कुछ समय के लिए गिरावट आई।
विज्ञापन

अधिकारी इस वापसी का श्रेय बेहतर बुनियादी ढांचे, जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर प्रचार अभियानों और दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में कश्मीर की स्थिति में नए सिरे से पैदा हुए विश्वास को देते हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वास बहाली में 2 नवंबर को कश्मीर में आयोजित होने वाली कश्मीर मारफतों 2.0 भी एक अच्छी और सकारात्मक भूमिका निभाएगी क्योंकि पांच बाहरी देशों के एथलीट इसके लिए रजिस्टर कर चुके हैं जो वापस लौटने पर यहां के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो दिनों से कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों पर हुई ताज़ा बर्फबारी कश्मीर के शीतकालीन पर्यटन स्थलों की ओर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के पर्यटकों को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें