फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी रियासत हमारा हक आंदोलन जारी रहेगा : कर्रा

विज्ञापन
तारिक हमीद कर्रा। संवाद
विज्ञापन
- कश्मीर क्षेत्र के जिला अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की, वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने सोमवार को कहा कि हमारी रियासत हमारा हक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस ने हमेशा समावेशी विकास, शांति, स्थिरता और लोगों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कर्रा ने यह भी कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के खोए हुए सम्मान और राज्य के दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष करती रहेगी, जो हमारा अधिकार है और केंद्र की भाजपा सरकार इसे कमतर नहीं होने देगी। हम जम्मू-कश्मीर की समृद्धि और सम्मान के लिए संघर्ष करते रहेंगे। पूर्ण राज्य का मिशन पूरा होने तक कांग्रेस कोई समझौता या विश्राम नहीं करेगी। पार्टी चुनौतियों और षड्यंत्रों से लोकतांत्रिक तरीके से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जीएसओ आबिद कश्मीरी, जिला अध्यक्ष इरफान नकीब, जफर फारूक सलाती, अब्दुल राशिद लोन, उमर जान, मुश्ताक अहमद तांत्रे, इंजीनियर मुजफ्फर डार, रियाज मन्हास, जावेद अहमद मीर, मीडिया समन्वयक डॉ. औदिल फारूक मीर लासजान और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें