फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कॉस्ट ने गुरेज के किसानों को दी काला जीरा की बोआई की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तत्वावधान में स्कॉस्ट कश्मीर ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र गुरेज में काला जीरा के संवर्धन और बोआई पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों, कृषक महिलाओं और गुरेज घाटी के उभरते उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. बशीर अहमद अली ने काला जीरा के महत्व पर विस्तार से बताया। एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से काला जीरा की बोआई की वैज्ञानिक तकनीकों को समझाया और इस विरासत फसल की सुरक्षा में शोधकर्ताओं, विभागों और किसानों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें