श्रीनगर। शोपियां पुलिस ने कीगाम और जैनापोरा में रविवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक के कब्जे से 500 ग्राम चरस जबकि दूसरे आरोपी से 480 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कीगाम के मारहेंज चौक पर मोटरसाइकिल सवार को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जुबैर अहमद डार निवासी सुनसामिल पुलवामा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह पुलिस ने जैनपोरा नागराड में लगाए नाके के दौरान पैदल चल रहे एक व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 480 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी सुहैल बहमद डार निवासी वाडीना जैनपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ जैनापोरा में मामला दर्ज किया गया है। संवाद