श्रीनगर। शोपियां और अनंतनाग पुलिस ने सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वीरवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक-छात्र बैठकों का आयोजन किया।
शोपियां पुलिस ने सरकारी प्राथमिक स्कूल पहलिपोरा, केलर और रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगबल शोपियां में अभिभावक, शिक्षक और छात्र बैठकों का आयोजन किया। यूपीएस पहलिपोरा, जीपीएस पहलिपोरा और रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इन आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अनंतनाग पुलिस ने नशा और इसके छात्रों पर व्यवहारिक प्रभाव को संबोधित करने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) की एक शृंखला आयोजित की। ये सत्र आरपी स्कूल मट्टन, जीएचएसएस अचबल, टाउन हॉल अचबल, सर सैयद मेमोरियल स्कूल डोरू, जीएचएसएस पहलगाम, इंग्लिश मीडियम स्कूल लारनू, पुलिस स्टेशन बिजबेहरा और नाइस हायर सेकेंडरी स्कूल श्रीगुफवारा में आयोजित किए गए। संवाद