फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 37 शोध परियोजनाओं को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने सोमवार को श्रीनगर में कश्मीर संभाग के 16 प्रमुख शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के 37 मुख्य अन्वेषकों के साथ कार्यशाला की। इनकी परियोजनाओं को मंजूरी दी। अनुसंधान एवं विस्तार कार्यक्रम के पहले चरण में चयनित इन 37 परियोजनाओं पर 515 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। मुख्य अन्वेषकों ने सचिव के समक्ष अपनी शोध पद्धति, पायलट प्रदर्शन रणनीति और समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव की विस्तृत प्रस्तुति दी। इन परियोजनाओं से 2 लाख से अधिक किसान, 30 हजार मधुमक्खी पालक, केसर उद्योग तथा डल झील संरक्षण समेत अनेक क्षेत्र लाभान्वित होंगे। जम्मू संभाग की परियोजनाओं की अलग समीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें